Top News

जेठ मंगल पर कस्बे में हुआ भंडारा

 तिकुनिया,खीरी। कस्बे में जेठ मंगल पर तिकुनिया बाजार के मुख्य मार्ग पर रोहतासमल अग्रवाल के घर के सामने और जायसवाल पुस्तक भंडार के पास भंडारा का आयोजन किया गया। इस बीच जय श्री राम, जय हनुमान के नारे भी खूब लगाए गए।  भंडारे में कस्बे के अलावा राहगीरों ने भी भाग लिया। भंडारे में प्रमुख रूप से हंसराज गर्ग, सानू गुप्ता, हैप्पी,बंटी, मुन्ना,सहजराम जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post