तिकुनियां। महाराजा अग्रसेन खेल मैदान पर आयोजित जूनियर क्रिकेट टीम टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच में रवी इलेवन निबौरिया और हिमांशु इलेवन रमुआपुर की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रवी इलेवन निबौरिया की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 65 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमांशु इलेवन रमुआपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 6.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट की विजेता बनी। फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सूरज को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करने पर शुभ को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रबंधक आशीष अग्रवाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 5100 नकद पुरस्कार प्रदान किया। वहीं उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं 2100 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा छोटे क्षेत्रों में ऐसे आयोजन से छुपी हुई प्रतिभा निखरती है, और आगे बढ़ने का मौका मिलता हैं। खेलों से तन मन तो स्वस्थ रहता ही है , आपसी भाईचारे और खेल भावना का विकास भी होता है। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी मनोज निषाद एवं अमित गुप्ता ने निभाई। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्य शिवम सिंह, समीर निषाद, मज्जन, मोहित, आसू तथा अदनान का योगदान रहा।
Post a Comment