Top News

सिंगाही खीरी: छेड़छाड़ से तंग आकर 18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने थाना सिंगाही में दी तहरीर

 घटना के संबंध में जानकारी लेते सीओ शिवम कुमार
सिंगाही, खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम नौरंगाबाद में छेड़छाड़ से परेशान होकर 18 वर्षीय युवती मानीषा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां यशोदा पत्नी लालता ने थाना प्रभारी सिंगाही को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
 परिवार वालों से जानकारी लेती सिंगाही पुलिस 
मृतका मानीषा उम्र 18 वर्ष का आरोपी सचिन पुत्र दामोदर निवासी ग्राम नौरंगाबाद, थाना सिंगाही करीब 3 दिन से पीछा कर रहा था। 27 जून 2026 को आरोपी सचिन युवती के घर पहुंचा और उसे परेशान करने लगा। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो सचिन के साथ विवाद हो गया। 
आरोप है कि सचिन ने धमकी दी कि 'मेरे पास उसकी फोटो है, मैं सबको दिखा दूंगा, तुम्हारी बदनामी करवा दूंगा।' इसके बाद घर के बिपन व मां ने आरोपी को डांटकर भगा दिया था।
*4 घंटे बाद उठाया खौफनाक कदम*
पीड़ित मां का आरोप है कि आरोपी सचिन और उसके भाई बिपन व माता की हरकतों व बदनामी के डर से तंग आकर मानीषा ने करीब 4 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस संबंध में थाना प्रभारी सिंगाही ने बताया कि परिजनों की तहरीर प्राप्त हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया गया है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post