Top News

सिंगाही में स्वच्छता की पहल: वार्ड-5 में हर घर बंटे कूड़ेदान, गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील

 

सिंगाही-खीरी। नगर पंचायत सिंगाही में स्वच्छता अभियान के तहत एक सराहनीय पहल की गई। नगर पंचायत की ओर से हर घर में कूड़ेदान बांटे जा रहे हैं, ताकि कस्बे को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।


इसी क्रम में वार्ड नंबर पांच में सभासद राहुल गुप्ता ने घर-घर जाकर कूड़ेदान वितरित किए। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि सूखा कूड़ा और गीला कूड़ा अलग-अलग कूड़ेदान में रखें। इससे कचरा निस्तारण में आसानी होगी और वार्ड में गंदगी नहीं फैलेगी।


सभासद राहुल गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत का लक्ष्य सिंगाही को स्वच्छता में नंबर एक बनाना है। अगर हर घर से ही कचरा अलग-अलग आएगा तो सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि अपने घर का कचरा सड़क या नाली में न फेंकें, कूड़ेदान का ही प्रयोग करें।


वार्ड वासियों ने सभासद की इस पहल की सराहना की और स्वच्छता अभियान में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post