मझरा पूरब-खीरी। गांव में तेंदुए की दहशत का LIVE वीडियो सामने आया है। बुधवार तड़के करीब 4 बजकर 5 मिनट पर एक तेंदुआ गुरसाहेब के घर के आंगन में घुस आया। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेंदुआ आंगन में आता है और दबे पांव घूमता है। तभी आंगन में मौजूद पालतू कुत्ते की नजर उस पर पड़ती है। कुत्ता जान की परवाह न करते हुए तेंदुए पर भौंकता है और उसे खदेड़ देता है। कुत्ते के हमले से घबराया तेंदुआ वापस गेट से बाहर भाग जाता है।
बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। गुरसाहिब के घर में घुसने की इस घटना के बाद पूरे मझरा पूरब गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है।

Post a Comment