Top News

कई दिनों से दहशत का पर्याय बना था, आखिरकार ढखेरवा खालसा में पकड़ा गया तेंदुआ

निघासन-खीरी ।

दक्षिणी वन रेंज क्षेत्र के ढखेरवा खालसा गांव में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

पिछले कई दिनों से तेंदुआ गांव के आसपास लगातार विचरण कर रहा था। इस दौरान उसने एक आवारा पशु पर हमला कर उसे मार डाला और उसके शव को घसीटकर केले के खेत में ले गया था। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की टीम ने घटनास्थल के पास गुरुवार को पिंजड़ा लगाया और उसमें बकरी को चारे के रूप में बांध दिया। बकरी को देखकर शिकार की तलाश में घूम रहा तेंदुआ पिंजड़े के अंदर पहुंच गया और उसमें कैद हो गया। तेंदुए के पिंजड़े में कैद होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत महसूस की। कई दिनों से जिस तेंदुए की दहशत के साये में ग्रामीण जी रहे थे, उसके पकड़े जाने से इलाके में भय का माहौल काफी हद तक खत्म हो गया है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post