निघासन-खीरी। क्षेत्र के रानीगंज गांव में गुरुवार दोपहर एक घर में कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। घर में करीब तीन फीट लंबा कोबरा दिखाई देने से लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़कर सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। रानीगंज निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ पिल्लू के घर में गुरुवार दोपहर अचानक कोबरा सांप दिखाई दिया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के दरोगा अखिलेश रावत वन कर्मियों अक्षय मौर्य और मनजीत के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक कोबरा को पकड़ लिया और बाद में उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन विभाग की तत्परता से लोगों ने राहत की सांस ली।
घर में निकला तीन फीट लंबा कोबरा, वन विभाग की टीम ने पकड़ा
Tarai Ki Aawaj
0

Post a Comment