सिंगाही-खीरी।कस्बे में दो दिवसीय सरदार वल्लभ भाई पटेल मेमोरियल विराट कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबला बाबा फकीर और बल्लू बलराम के बीच हुआ, जिसमें बाबा फकीर ने बाजी मार ली। इस रोमांचक मुकाबले को देखकर दर्शकों ने उत्साहित होकर खूब तालियां बजाईं।
इससे पूर्व दंगल में वकार पहलवान, सन्नी पहलवान, बल्लू बलराम, बाबा फकीर सहित कई नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा ने दंगल के आयोजक राजा खान की सराहना करते हुए सभी लोगों को खेल के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
दंगल के आयोजक राजा खान ने पहलवानों और दर्शकों को संबोधित करते हुए धन्यवाद दिया और कहा कि आप सब के प्रयास से कस्बे में हर साल कुश्ती का आयोजन होता है और आगे भी होता रहेगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष भंडारी यादव, जलीस अहमद, आजम अल्वी, शादाब खान, हसराज खान सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment