डांगा (बेलरायां खीरी)। निघासन ब्लॉक के फरेंदा गांव में जल निगम की पाइपलाइन लीक होने से लगातार पानी की बर्बादी हो रही है। पाइपलाइन से पानी निकलने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे जल संरक्षण के प्रयासों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।
अब देखना यह है कि संबंधित विभाग कब तक इस समस्या का संज्ञान लेकर पाइपलाइन की मरम्मत कराता है।

Post a Comment