Top News

मोहाना नदी में समाते जा रहे हैं घर पीड़ितों के रहने का नहीं हुआ ठिकाना


 तिकुनिया खीरी। मोहाना नदी के तेज बहाव में जसनगर गांव के घर कटते जा रहे हैं  बीते एक सप्ताह से जोरदार कटान तेजी से शुरू है ग्राम जसनगर के लोगों में काटन को लेकर भारी खौफ व्याप्त है अभी तक प्रशासन कटान रोकने के कोई उपाय नहीं कर सका है जिसके चलते ग्रामीणों का बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया तहसील प्रशासन आश्वासन तो देता जा रहा है। लेकिन बेघर हुए लोगों को रहने का ठिकाना अभी नहीं हो सका है। तेजी से कटान के चलते मोहाना नदी तिकुनिया मैलानी नानपारा रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ती जा रही है नदी ट्रैक से करीब 200 मी की दूरी पर है।

 जसनगर गांव के कटान पीड़ितों ने बताया कि रविवार की रात में गांव निवासी रमेश, लोरी प्रसाद, रविंदर, काशी के घर नदी में समा गए इससे पहले गांव निवासी रामबली, बनवारी लाल, राजकुमार, रामजीवन, सियाराम, दिनेश, शिव भगवान, बालक राम के घर बीते एक सप्ताह में मोहाना नदी में समा चुके हैं ग्रामीणों की सूचना पर  कटान का निरीक्षण पूर्व एसडीएम यदुवीर सिंह ने कर कटान पीड़ितों को मुआवजा दिलाए जाने की कार्यवाही शुरू करने व कटान में बेघर हुए लोगों को बसाने का आश्वासन दिया था। इस बीच उनका तबादला हो गया ग्रामीणों का कहना है इस बीच कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके चलते ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। 


 एसडीएम भावना विमल ने बताता कि मैंने आज ही कार्यभार ग्रहण किया है बहुत जल्दी ही जसनगर गांव का निरीक्षण कर पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post