सिंगाही-खीरी।कस्बे में जेके सुपर सीमेंट की ओर से एक मेसन वर्कशॉप मीटिंग का आयोजन किया गया। कंपनी की टीम द्वारा आयोजित इस सेमिनार में जेके सुपर सीमेंट की गुणवत्ता, मजबूती और उसके उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों ने कारीगरों को निर्माण कार्य के नए तकनीकी टिप्स भी दिए, जिससे इमारतों को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। इस दौरान कम्पनी की ओर से कस्बे से आए दर्जनों राज मिस्त्री, कारीगर व मजदूरों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर कंपनी के टेक्निकल विभाग के दुर्गेश शर्मा, डीएमओ विजय जोशी ने बताया कि जेके सुपर सीमेंट का उद्देश्य सिर्फ सीमेंट बेचना नहीं, बल्कि कारीगर भाइयों को नई तकनीक से जोड़ना और उनके हुनर को सम्मान देना है। कार्यक्रम में लखीमपुर के डीलर दीपक अग्रवाल, रिटेलर्स राहूल ट्रेडर्स के राहूल गुप्ता श्रीकृष्ण अग्रवाल, अनुज गुप्ता व बड़ी संख्या में स्थानीय कारीगर मौजूद रहे।

Post a Comment