Top News

और जानकी माता को पंचवटी से हर ले गया रावण

 

 तिकुनिया खीरी। कस्बे में चल रही रामलीला मेला के प्रति लोगों का आकर्षण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है सोमवार को पंचवटी में राम लक्ष्मण का आगमन तथा  सूर्पनखा नाक कटी सीता हरण लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर दर्शकों के नेत्र उस समय सजल हो गए जब सीता मां का हरण हुआ और भगवान राम सीता माता के वियोग में वन,वन भटक रहे थे।

 पंचवटी में राम लक्ष्मण अपनी कुटिया बनाकर रहते हैं। रावण की बहन सूर्पनखा पंचवटी में आती है और राम को देखकर मोहित हो जाती है सूर्पनखा भगवान राम से विवाह करने की जिद करती है जिससे क्रोधित होकर भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण सूर्पनखा के नाक कान काट लेते हैं जिससे क्रोधित होकर सूपनखा  अपने भाई खरदूषण को बताती है खरदूषण भगवान राम से युद्ध को आते हैं और भगवान राम के बाणो द्वारा मारे जाते हैं उसके बाद सूर्पनखा अपने बड़े भाई रावण को सारा वृतांत सुनाती है रावण क्रोधित होकर पंचवटी में जाता है और सीता को अकेले देखकर रथ में बैठा कर लंका ले आता है।

 मेले में कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता,महामंत्री अजय गर्ग टीटू, कोषाध्यक्ष शिशिर गुप्ता, अनिल कुंबले,जगदीश, उमेश  निषाद अमेरिका प्रसाद,शाहिद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post