सिंगाही-खीरी। सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कस्बे में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता के प्रतिष्ठानों और आवास पर छापेमारी की। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मच गया। टीम ने बस स्टैंड स्थित दुकान, बालकरामपुरवा स्थित आवास तथा निघासन रोड पर स्थित प्रतिष्ठानों की तलाशी ली। एसएसबी जवानों ने पूरे परिसर को अपने कब्जे में लेकर महिला कर्मियों के साथ जांच की। देर शाम तक चली कार्रवाई के बावजूद किसी अधिकारी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी। एक अधिकारी ने केवल इतना बताया कि यह नारकोटिक्स कंट्रोल और एसएसबी का संयुक्त अभियान है। कार्रवाई के बाद कस्बे में चर्चाओं और कयासों का दौर जारी है। इस दौरान सिंगाही एसएचओ दिलीप कुमार चौबे पुलिस टीम के साथ उपस्थित रहे
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, व्यापार मंडल अध्यक्ष के घरों पर छापा, जांच जारी, सिंगाही मौके पर
Tarai Ki Aawaj
0
Post a Comment