Top News

दिल्ली नगर निगम डिप्टी मेयर चुनाव में बीजेपी ने खीरी की बहू को बनाया उम्मीदवार

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ मोनिका पन्त पति आशीष पन्त
दिल्ली-: नगर निगम (MCD) के    डिप्टी मेयर पद के लिए 29 अप्रैल 2026 को मतदान होना तय हुआ है। इस चुनाव में भाजपा की ओर से डा. मोनिका पंत को उम्मीदवार बनाया गया है। इस चुनाव में उनकी दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। आम आदमी पार्टी द्वारा उम्मीदवार न उतारे जाने और कांग्रेस की कमजोर स्थिति के चलते मुकाबला एकतरफा होता नजर आ रहा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मोनिका पन्त पति आशीष पन्त
मोनिका पंत पेशे से एक मेडिकल प्रैक्टिशनर (चिकित्सक) हैं, जबकि उनके पति आशीष पंत एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं। 48 वर्षीय मोनिका ने साल 2001 में ‘इंडियन बोर्ड ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन’ से एमडी (ए.एम.) की डिग्री हासिल की थी। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास रेनो कैप्चर और फॉक्सवैगन टाइगुन जैसी कारें हैं।
                 मोनिका पन्त
आर्थिक रूप से भी मोनिका पंत काफी सशक्त मानी जाती हैं। वर्ष 2022 के हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 13.96 करोड़ रुपये से अधिक है। खास बात यह है कि उनका रिकॉर्ड पूरी तरह साफ है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, जो उनकी स्वच्छ और पेशेवर छवि को दर्शाता है।
राजनीतिक अनुभव की बात करें तो मोनिका पंत को निगम की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक बारीकियों की अच्छी समझ है। वे दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री रह चुकी हैं और वर्ष 2022 में आनंद विहार (वार्ड 206) से चुनाव जीतकर उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राहुल जैन को करारी शिकस्त दी थी।
कुल मिलाकर, शिक्षित, अनुभवी और साफ छवि वाली उम्मीदवार के रूप में मोनिका पंत इस चुनाव में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही हैं, और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।गौरतलब है डा. मोनिका पत सिंगाही कस्बे के मोहल्ला छावनी के रहने वाले स्व. डा. गायत्रीनाथ पंत की छोटी बहू और रिटायर्ड आईआरएस अधिकारी संजय पंत के छोटे भाई आशीष पंत की पत्नी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post