Top News

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बना बंगल्हा तकिया का उर्स

सिंगाही खीरी। ग्राम पंचायत बंगल्हा तकिया में स्थित मंलग शाह बाबा की दरगाह पर आज से दो दिवसीय उर्स का आगाज़ हो रहा है। इस आयोजन को जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह द्वारा कराया जा रहा है। 
उर्स में सभी धर्म-समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे। चादरपोशी, कव्वाली और लंगर का इंतजाम किया गया है। मंलग शाह बाबा की दरगाह वर्षों से आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक मानी जाती है, जहाँ हिंदू-मुस्लिम एक साथ माथा टेकते हैं और मन्नतें मांगते हैं। 
आयोजक ठाकुर दिनेश सिंह ने कहा, "ये दरगाह हमारी साझा विरासत है। यहाँ जाति-धर्म की दीवारें गिर जाती हैं। उर्स का मकसद सिर्फ इबादत नहीं, बल्कि मोहब्बत और एकता का पैगाम देना है।"
दो दिनों तक चलने वाले इस उर्स में आसपास के गांवों से भी जायरीन और श्रद्धालु पहुंचेंगे। देर रात तक कव्वाली का दौर चलेगा और लंगर में सभी एक साथ बैठकर खाना खाएंगे। 
बंगल्हा तकिया का यह उर्स एक बार फिर साबित करेगा कि हमारी तहजीब की असली खूबसूरती आपसी प्रेम और सम्मान में है।

Post a Comment

Previous Post Next Post