Top News

कटैला फार्म में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

       पिजड़े में कैद तेंदुआ
सिंगाही खीरी। इलाके में फैली दहशत दुधवा नेशनल पार्क की नार्थ खीरी रेंज के अंतर्गत गांव के किनारे घूम रहा तेंदुआ कटैला फार्म में लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बेलरायां नार्थ खीरी के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं के बाद विभाग की ओर से तेंदुओं को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए थे। गुरुवार रात कटैला फार्म में लगाए गए एक पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया।
गौरतलब है कि थाना क्षेत्र सिंगाही में तेंदुआ अब तक एक बच्ची, एक बालक और एक महिला को मौत के घाट उतार चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post