Top News

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट: तिकुनियां की गुरुनानक एकेडमी के सभी छात्र अच्छे अंकों से पास, शौर्य गोयल ने 94.20% के साथ मारी बाजी

 बच्चों को अंक पत्र देते प्रबंध समिति के लोग
तिकुनियां। कस्बा स्थित श्री गुरुनानक देव सिख एकेडमी के कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर अगली कक्षा में प्रवेश पाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सीबीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालय के कक्षा 10 के सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। परिणाम में शौर्य गोयल ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं अनंत अग्रवाल ने 94 प्रतिशत और सुखमन प्रीत सिंह ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा प्रभनीत कौर ने 88 प्रतिशत, सजल मिश्र ने 87.80 प्रतिशत, श्रेया रुहेला ने 86.20 प्रतिशत और तेजस कुमार ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अक्षरा गोयल और अक्षत त्यागी ने 84.40-84.40 प्रतिशत, हरमनप्रीत सिंह ने 83.60 प्रतिशत तथा वासूदेव अग्रवाल ने 82.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य व्यासमुनि ने कहा कि छात्रों का समर्पण और अनुशासन प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि यह सफलता शिक्षकों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

तिकोनिया से संतोष मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post