Top News

बाढियन टोला विद्यालय में माताओं को मिला सम्मान, बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने की पहल

 स्कूल में उपस्थित बच्चे व अभिभावक
मसरूर खान
सिंगाही-खीरी। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन, बाढियन टोला स्थित संविलयन विद्यालय में गुरुवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं की माताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय वर्मा, सहायक अध्यापक सौरभ सोनी एवं विनोद कुमार ने उपस्थित माताओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्य विजय वर्मा ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार जिन बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति 70 प्रतिशत या उससे अधिक है, उनकी माताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाना तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने माताओं की भूमिका को सराहते हुए शिक्षा में उनके सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post