Top News

अंबेडकर जयंती बवाल: खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 और आरोपी गिरफ्तार

बांकेगंज (खीरी)। अंबेडकर जयंती के अवसर पर बांकेगंज में हुए बवाल के मामले में खीरी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार को 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में थाना मैलानी पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती के दौरान बांकेगंज क्षेत्र में हुए विवाद में पथराव और उपद्रव की घटना सामने आई थी। इस मामले में थाना मैलानी पर विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में एक नामजद समेत कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों में खूबचन्द (नामजद) सहित अवनीश, आकाश, इन्द्रेश सिंह, विजय कुमार, मुकेश उर्फ रुपेश, अनिकेत, पप्पू उर्फ रुपनारायण, दीपक, राजेश कुमार, रामभरोसे लाल गौतम, इन्द्रपाल और पंकज कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी अलग-अलग गांवों के निवासी हैं और घटना में उनकी संलिप्तता पाई गई है।
पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह यादव, अबलीश कुमार, संतोष तिवारी सहित मैलानी थाना पुलिस टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post