Top News

सिंगाही सर्राफा कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न, तीन अहम मुद्दों पर चर्चा

बैठक करते सर्राफा व्यापारी
सिंगाही। बुधवार को सिंगाही सर्राफा कमेटी की मासिक बैठक संरक्षक रामनरेश सोनी के आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राहुल सोनी ने की। इसमें व्यापारियों से जुड़े तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पहला मुद्दा सरकारी उत्पीड़न का रहा। निर्णय लिया गया कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा किसी सर्राफा व्यापारी का उत्पीड़न किया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत अध्यक्ष राहुल सोनी को दी जाए, ताकि कमेटी सामूहिक रूप से कार्रवाई कर सके। इसी दौरान बिजली विभाग के जेई द्वारा भीषण गर्मी में अनावश्यक रूप से बिजली कनेक्शन काटने और उपभोक्ताओं पर नाजायज एफआईआर दर्ज कराने के मामलों पर भी नाराजगी जताई गई। व्यापारियों ने इस मनमानी के खिलाफ आवाज उठाने पर सहमति जताई।
दूसरे मुद्दे में संरक्षक उत्तम कुमार सोनी ने बड़े मंगलवार के अवसर पर सर्राफा कमेटी की ओर से विशाल भंडारे के आयोजन का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई।
तीसरे मुद्दे के तहत सर्राफा बाजार में संचालित शराब की दुकान को हटाने को लेकर गंभीर चर्चा हुई। व्यापारियों ने कहा कि बाजार का माहौल बेहतर बनाए रखने और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए शराब की दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाना जरूरी है।
बैठक में संरक्षक रामनरेश सोनी, उत्तम सोनी, रामप्रकाश सोनी, मुनेश सोनी, अध्यक्ष राहुल सोनी, कोषाध्यक्ष आलोक सोनी, महामंत्री बृह्मेश ठठेर, संजय सोनी, रोहित सोनी, रानू सोनी, दीपू सोनी और मीडिया प्रभारी गौरव सहित बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी मौजूद

Post a Comment

Previous Post Next Post