Top News

सिंगाही नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन, चेयरमैन मो. कय्यूम व भाजपा नेताओं ने किया शुभारंभ

फीता काटकर खेल का शुभारंभ करते मुख्यअतिथि
सिंगाही। कस्बे में आयोजित सिंगाही नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार रात भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम, भाजपा नेता सुनील बत्रा, अंशुल दीक्षित और राहुल गुप्ता ने सामूहिक रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरुआत की।
इस मौके पर भाजपा नेता अंशुल दीक्षित ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। नाइट क्रिकेट से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। भाजपा नेता सुनील बत्रा ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।
उद्घाटन मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। टूर्नामेंट में आसपास की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। रात्रि में दूधिया रोशनी में होने वाले मुकाबलों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह दिखा।
आयोजकों ने बताया कि फाइनल मुकाबला अगले सप्ताह खेला जाएगा और विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार दिया जाएगा। 
इस दौरान इस दौरान पूर्व चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्रा, रविकांत जायसवाल,  गुंजन गुप्ता, अक्षय सैनी, श्याम सिंह, अर्जुन गुप्ता, अभय राज, सय्यद दिलशाद अहमद, अजय प्रताप अम्मार शेख, सुजाउद्दीन गौरी, शादाब इदरीसी चांद सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक और सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post