सिंगाही-खीरी। रामचरण शाह बाल विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल का इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 89 प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न सिर्फ स्कूल का नाम रोशन किया, बल्कि क्षेत्र में भी गर्व की भावना पैदा की।
हाईस्कूल में इलेक्ट्रॉनिक्स विषय की छात्रा अदीबा नाज ने 79.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं साजना सिंह ने 73.16 प्रतिशत, सुहानी गुप्ता ने 72.66 प्रतिशत, कार्तिकेय मौर्य ने 72.5 प्रतिशत और मानसी गुप्ता ने 72.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।
छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रमुख प्रबंधक प्रदीप पुरवार, जीपी जगदीश यादव, राकेश वर्मा और सुनील शास्त्री ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है।
Post a Comment