Top News

मुंडन के लिए जा रहे परिवार की ट्रॉली पलटी, 5 की मौत: सांसद उत्कर्ष वर्मा ने लिया घायलों का हाल

      परिजनों से मिलते सांसद उत्कर्ष वर्मा
लखीमपुर खीरी। आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोहरिया से श्री बालगोविंद सत्यार्थी अपने बेटे का मुंडन कराने परिवार सहित कारीकोट बहराइच जा रहे थे। इसी दौरान गोड़िया साइफन, थाना पढुआ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 महिलाओं और 3 बच्चियों समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पी.एम. हाउस पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया और ढांढस बंधाया। सांसद ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं। इसके बाद सांसद जिला अस्पताल मोतीपुर पहुंचे और भर्ती 17 घायलों का हाल जाना। उन्होंने सी.एम.एस. डॉ. कोहली से घायलों के बेहतर इलाज के लिए बात की और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एक गंभीर घायल की स्थिति को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर करने की व्यवस्था पर भी सी.एम.एस. से चर्चा की। घटना को लेकर पूरे सोहरिया गांव में मातम पसरा हुआ है।
तराई की आवाज से मसरूर खान की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post