सिंगाही-खीरी। दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना क्षेत्र के दक्षिण संहजना गांव की राजकुमारी ने विवाह के 44 दिन बाद 10 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों की तहरीर पर थाना सिंगाही में मुकदमा संख्या 0120/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पुलिस ने इस मामले में वांछित नीरज कुमार दिवाकर (30) पुत्र कैलाश, पंकज कुमार दिवाकर (25) पुत्र कैलाश तथा गीता देवी (50) पत्नी कैलाश निवासी अतरिया, थाना पलिया को पलिया-भीरा मार्ग स्थित शारदा नदी पुल के पास ग्राम श्रीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में वांछित थे। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
Post a Comment