Top News

ट्रैक्टर हादसे में किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

तिकुनिया-खीरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इन्द्रनगर में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार इन्द्रनगर निवासी हरप्रीत सिंह (15) शुक्रवार को एक ट्रैक्टर के साथ जा रहा था। इसी दौरान खखरौला स्थित एसएसबी कैंप के पीछे मार्ग पर नेपाल की ओर से आ रहा ट्रैक्टर अचानक संतुलन खो बैठा और पलट गया। हादसे में हरप्रीत ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची तिकुनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post