सिंगाही पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अवैध कच्ची शराब का आरोपी
सिंगाही खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक श्री दिलीप कुमार चौबे के अनुसार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 15 जून 2026 रात करीब आठ बजे के आसपास चेकिंग कर रही थी इसी दौरान ग्राम बथुआ निवासी मनोज कुमार पुत्र स्नेहदास उम्र करीब 30 वर्ष को आम के बाग के पास बहदग्राम मनमदपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक प्लास्टिक के थैले में रखे एक-एक लीटर के 10 पाउच में कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना सिंगाही पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर निरोधात्मक कार्यवाही संपन्न की।
Post a Comment