Top News

सातवें बड़े मंगल पर कस्बे में छोला-चावल के भंडारों से गूंजे जयकारे, व्यापारियों ने बांटा प्रसाद

सिंगाही खीरी। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगलवार को कस्बे में भक्ति और सेवा का नजारा देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगीं और जगह-जगह भंडारों का आयोजन हुआ।
कस्बे के जाने-माने बर्तन व्यापारी गौतम ठठेर ने अपने प्रतिष्ठान के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को गरमागरम छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया। प्रसाद ग्रहण करने वालों की भीड़ दोपहर तक लगी रही।
वहीं स्वतंत्रता पेट्रोल पंप पर समाजसेवी संजय जैन और श्रीराम सिंह ने संयुक्त रूप से भंडारा लगवाया। यहां भी आने-जाने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को प्रसाद बांटा गया। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल पर हनुमान जी की सेवा से मन को शांति मिलती है।पूरे दिन कस्बे में "बोलो बजरंग बली की जय" के जयकारे गूंजते रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post