तिकुनियां खीरी। मोहाना नदी के कटान में दो दिन में तीन घर समा गए हैं। लेखपाल ने कटे हुए घरों का ब्यौरा तहसील प्रशासन को भेज दिया है।
गिरिजा वैराज पर क्लोजर की कार्रवाई चल रही है,जिस कारण मोहाना नदी का जलस्तर घटा हुआ है। जलस्तर घटते ही नदी ने तेज कटान शुरू कर दिया है। मंगलवार को दिन में राजकुमार और रात में जीवन का घर नदी में समा गया है। बुधवार को दिनेश का घर मोहाना नदी ने अपने आगोश में ले लिया है। कटान के भय से लोग जो कुछ बचा सकते है उसको ही बचाकर अपने रिश्तेदारों या अन्य स्थानों पर रख रहे है। चलते लोगों ने अपना घर तोड़ना व सामान हटाना शुरू कर दिया है। कटान पीड़ित जमुना देवी,रामकुमारी, रीमा,छोटी,फूलमती, रूपा, सुशीला आदि महिलाओं ने बताया कि नदी की वजह से रात की नींद और दिन का चैन गायब है। दिनरात नजरें नदी पर लगी रहती है
उनका कहना है कि हम लोगों को अन्य स्थान पर रहने के लिए पंचायत में जगह दी जाए जिससे नदी से पीछा छूट सके और निडर होकर हम लोग जीवन यापन कर सकें। लेखपाल फूल सिंह ने बताया कि तीन घर कटे है,जिसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।

Post a Comment