निघासन खीरी। स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कांति सिंह की शानदार जीत पर निघासन में सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। निघासन कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक आर एस कुशवाहा तथा विधान सभा अध्यक्ष भण्डारी यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। लुधौरी में जिला सचिव डा.निसार अहमद के नेतृत्व में लोगों ने मिठाई बांटी। कांति सिंह की जीत की खबर से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मिठाई वितरण के दौरान सपाइयों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी साझा की और कांति सिंह को शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का माहौल रहा। आर एस कुशवाहा ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की मजबूती का प्रतीक है। यह सफलता केवल एक प्रत्याशी की जीत नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देती है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह पूरी निष्ठा, मेहनत और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाए। राजनीतिक संगठन की असली ताकत जनता से जुड़ाव और कार्यकर्ताओं की मेहनत में है।कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि ऐसे अवसर कार्यकर्ताओं के बीच संवाद और समन्वय को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मनोज वर्मा, राजेश चतुर्वेदी, उमाशकर यादव, संदीप यादव, ध्रुव मौर्य, राजेंद्र यादव, छेद्दू पासी, लेखराम भाष्कर, रमेश मौर्य, असलम अंसारी, सलीम, जलीस अहमद, जावेद खां सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।

Post a Comment