निघासन- खीरी। माता-पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।कोतवाली क्षेत्र के चखरा गांव निवासी सपालू पुत्र बलराम शाह ने बीते 18 अक्टूबर की रात अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को कोतवाल गोपाल नारायण सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने वांछित आरोपी सपालू को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजवीर सिंह और कांस्टेबल आलोक यादव शामिल रहे।
Post a Comment