Top News

दुर्गा पूजा महोत्सव का भंडारे के साथ समापन


 तिकुनियां-खीरी। क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव का मंगलवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। बुधवार को महोत्सव में स्थापित की गई प्रतिमाओं को विसर्जन किया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि में गुरुद्वारा कौड़ियाला घाट जाने वाले रास्ते पर दो स्थानों और नया पुरवा गांव में दुर्गा महोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हो गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड निघासन के नेतृत्व में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के द्वारा महिषासुर मर्दनी  कार्यक्रम का मंचन किया गया इस कार्यक्रम के द्वारा बताया गया कि नारी अबला नहीं सबला है। विश्व हिंदू परिषद के द्वारा सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।


समाजसेवी कृष्णा सिंह उर्फ बाबू ने भी दुर्गा महोत्सव में पहुंचकर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। समाजसेवी कृष्णा सिंह ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से नई पीढ़ी को ज्ञान मिलता है और उनमे धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ती है। उन्होंने कहा कि किसी भाई बहन को कोई भी समस्या हो तो वह मदद को हर पल तैयार है।

इस अवसर पर विहिप निघासन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,संदीप चौहान, शिवनारायण निषाद, राजीव खत्री,विनोद यादव, राजाराम मौर्य, प्रियांशी मिश्रा, राजवंती देवी,रामा निषाद,आरती निषाद,गीता निषाद,मंजू देवी,दया देवी,संगीता देवी सहित तमाम महिलाए,पुरुष और बच्चें मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post