तिकुनियां-खीरी।
आल इंडियन प्रेस जनर्लिस्ट एसोसिएशन(ऐपजा)ने मंगलवार को अपना नगर कार्यालय की शुरुआत की है। जिसका उद्घाटन महंत ब्रजेश गिरी ने किया है। कार्यक्रम में पत्रकारों के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत बृजेश गिरि ने अपने संबोधन में आजादी में पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि यह कार्यालय पीड़ितों की आवाज बने, जो भी पीड़ित यहां आए उसे सही राय दी जाए। मुख्य अतिथि ने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है इनकी लेखनी से ही सच निकलकर लोगो के सामने आता हैं। संगठन के जिला महासचिव सुरजीत सिंह चानी ने कहा कि पत्रकार समाज को हर सच्चाई से रूबरू कराता है और इसी सच्चाई के रास्ते पर चलने से हम समाज मे अपनी अलग पहचान रखते है। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के प्रबंधक आशीष अग्रवाल,विहिप के प्रदीप शर्मा,व्यापार मंडल के कुलदीप शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि महंत ब्रजेश गिरी ने विशिष्ट अतिथि आशीष अग्रवाल, सुरजीत सिंह चानी,प्रदीप गर्ग,डीपी गोयल और पंकज मिश्र के साथ फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। ऐपजा की टीम ने सभी का माल्यार्पण किया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
इस अवसर पर राजीव खत्री, शिवनारायण,राकेश, विशाल विश्वकर्मा, दिनेश जैन,आनंद अग्रवाल,अतुल तिवारी,सुरेंद्र सिंघल उर्फ चट्टान,अनुज कुमार गुप्ता,नीरज चौरसिया, नीरज देववंश,सुरेंद्र गुप्ता,योगेश,संतोष गौतम,मनोज यादव,पदम अग्रवाल,पंकज सिंघल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



Post a Comment