Top News

घर में घुसकर बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, जंगल में मिला अधखाया शव नौरंगाबाद के टापर गांव की घटना, लगातार हमलों से ग्रामीणों में आक्रोश

 


सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। उत्तर खीरी क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को नौरंगाबाद पंचायत के टापर गांव में एक तेंदुआ घर में घुसकर खेल रहे बच्चे को उठा ले गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया। काफी देर की तलाश के बाद बच्चे का अधखाया शव बरामद हुआ। शव से सिर और एक हाथ गायब था।

जानकारी के अनुसार, नौरंगाबाद पंचायत के टापर गांव निवासी जोगा सिंह के घर में बुधवार शाम करीब छह बजे एक तेंदुआ घुस आया। उस समय उनका बेटा मंजोत सिंह घर में खेल रहा था। तेंदुआ बच्चे को उठाकर जंगल की ओर भाग गया। घरवालों को जब तक कुछ समझ आता, तब तक तेंदुआ बच्चे को लेकर जंगल में दाखिल हो चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जंगल में बच्चे की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान में शामिल हुए। काफी देर तक चले अभियान के बाद रात करीब आठ बजे बच्चे का अधखाया शव बरामद हुआ। तेंदुए ने बच्चे का सिर और एक हाथ खा लिया था।

लगातार हमलों से ग्रामीणों में आक्रोश

क्षेत्र में तेंदुओं के लगातार घरों में घुसकर बच्चों पर हमला करने की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वे तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post