Top News

सिंगाही : चेयरमैन मो. कय्यूम ने कराया फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव, बोले- नगरवासियों के स्वास्थ्य को लेकर सजग है नगर पंचायत


 सिंगाही-खीरी।नगर पंचायत सिंगाही में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद क़य्यूम के निर्देश पर नगर के सभी वार्डों में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।

इस संबंध में चेयरमैन मोहम्मद क़य्यूम ने बताया कि बदलते मौसम में डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा एहतियात के तौर पर सभी वार्डों में फॉगिंग मशीन से फॉगिंग और नालियों व जलभराव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नगरवासियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर पंचायत पूरी तरह सजग है। मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। सभी वार्डों को कवर किया जा रहा है और सफाई कर्मचारियों को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं कि कहीं जलभराव न होने दें। मेरी जनता से भी अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।




Post a Comment

Previous Post Next Post