सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। त्योहारी सीजन को देखते हुए सोमवार को सिंगाही पुलिस ने बस स्टैंड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह की अगुवाई में चलाए गए अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों की जांच की गई।
इस दौरान विशेष रूप से प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों को रोककर चालकों को हॉर्न हटवाने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी। चेकिंग अभियान के दौरान कुल सात वाहनों का चालान किया

Post a Comment