Top News

भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ मेले की हुई शुरुआत


तिकुनियाँ खीरी  76वें श्री जनता रामलीला मेले का भूमि पूजन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।

सोमवार कों अपरान्ह तीन बजे देवी मंदिर पर श्री जनता रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों की उपस्थित में वैदिक मन्त्रोंचार के साथ पारम्परिक मेले का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मेला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता नीटू ने बताया की गतवर्षो की भांति इस वर्ष भी कस्बे में लगने वाला पारम्परिक मेला दिव्य और भव्य लगेगा। उन्होंने यह भी बताया की इस वर्ष मेले में आने वाले दुकानदारों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जायेगा। अराजकतत्वों से निपटने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती भी रहेगी। उन्होंने कहा कि सीमा से सटे नेपाल के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट से बातचीत कर मेले को भव्यता देने का प्रयास किया जायेगा।

बॉर्डर से सटे होने के चलते इस मेले में नेपाली नागरिकों का आवागमन काफ़ी बड़ी संख्या में होता है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मेला संरक्षक विनायक प्रसाद,शिवकुमार गर्ग,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, अध्यक्ष दिनेश गुप्ता नीटू, कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, महामंत्री अजय गर्ग टीटू, उपाध्यक्ष अशोक निषाद,कृष्णा सिंह,कोषाध्यक्ष शिशिर गुप्ता,अमित गुप्ता, अनुज गुप्ता, पदम अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, नीरज मित्तल,अनिल सिंह, अनिल कुंबले, रमेश गर्ग,उमेश निषाद,जगदीश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post