Top News

अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, कमलेश का पैर टूटा

 

निघासन (लखीमपुर खीरी)। सोमवार को निघासन-ढखेरवा रोड पर अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार कमलेश और उनका पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गए। हादसे में कमलेश का पैर कई जगह से टूट गया, जबकि सिर में भी गंभीर चोट आई है। बच्चे के हाथ-पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, सिंगाही थाना क्षेत्र के लालापुर निवासी कमलेश बाइक से अपने पांच वर्षीय बच्चे के साथ ढखेरवा की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कमलेश और बच्चा सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। टक्कर मारने वाले पिकअप चालक के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post