Top News

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग, भावविभोर हुए श्रद्धालु

 



सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। शारदीय नवरात्र के अवसर पर कस्बे के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं। वृंदावन से पधारीं कथा व्यास कुमारी दीक्षा अवस्थी भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रही हैं।

शनिवार को कथा के सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास ने प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। मंदिर परिसर में आयोजित कथा प्रतिदिन शाम तीन बजे से सात बजे तक चल रही है।

इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक उत्तम सोनी, अध्यक्ष संजय जैन, महामंत्री अनूप मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सागर गुप्ता, राजेश त्रिवेदी और अनुराग पुरवार सहित तमाम श्रद्धालु व्यवस्थाओं की देखरेख में जुटे हुए हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post