Top News

तिकुनिया बाजार की रौनक खत्म, व्यापार बहाली को लेकर नेपाल के 2 सांसदों से मिले अजय अग्रवाल

 

तिकुनियां-खीरी। भारत नेपाल सीमा पर बसी तिकुनियां बाजार के दयनीय हालत को लेकर पूर्व प्रधान ने नेपाल के सांसदों से मुलाकात की और बार्डर पर पूर्व में लागू नियमो को पुनः लागू करवाने की मांग की जिससे भारतीय बाजार में रौनक लौट सके।

भारत और नेपाल सीमा पर बसी सभी बाजारों की हालत करीब एक साल से खराब है,यह सब बाजारे नेपाली नागरिको पर काफी हद तक निर्भर है।

सुथना बरसोला के पूर्व प्रधान अजय अग्रवाल ने बताया कि नेपाल के टीकापुर के सांसद कोमल ग्वाली और लमकी सांसद केपी खनाल से नेपाल जाकर मुलाकात की और सीमा पर दोनो देशों के बीच हो रहे व्यापार को लेकर चर्चा हुई। पूर्व प्रधान ने दोनों सांसदों से पहले की भांति हो रहे व्यापार को लागू करने व बार्डर पर सब्जी,फल और अनाज की जांच केंद्र बनाने की भी मांग की। दोनो सांसदों ने उन्हें भरोसा दिया कि जल्द ही उक्त प्रकरण को सरकार के समक्ष रखेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post