Top News

भीरा-पलिया मार्ग पर भीषण हादसा, दो छात्राओं समेत तीन की मौत रपटा पुल के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए


 

भीरा-खीरी।शनिवार को भीरा-पलिया मार्ग पर रपटा पुल के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो छात्राओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब चार बजे मोटरसाइकिल व पलिया की ओर से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में रामजीवन (20) पुत्र सोनेलाल निवासी ग्राम बोझिया, थाना निघासन, प्रियंका (18) पुत्री पृथ्वीपाल निवासी ग्राम बोटनपुरवा, थाना मझगई और क्रांति (18) पुत्री रामखेलावन निवासी ग्राम बोझिया, थाना निघासन की मौके पर ही मौत हो गई। प्रियंका और क्रांति वन बीट कॉलेज की छात्राएं थीं। दोनों कॉलेज से अपने घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना में तीनों की जान चली गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post