Top News

गाजेबाजे के साथ निकली शोभायात्रा, मूर्ति की हुई स्थापना

तिकुनियां-खीरी। भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ ही आज से दस दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया है। गणपति बप्पा मोरया और मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव भगवान श्रीगणेश का स्वागत किया। सुबह से ही मंदिरो और पूजा पंडालों में भारी भीड़ देखने को मिली। कस्बे में पीपल मंदिर और रामजानकी पटवा मंदिर में गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया है।

सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर कस्बे के दो मंदिरों में गणेश प्रतिमा की गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई और फिर वैदिक मंत्रों के साथ मंदिरों में स्थापित किया गया। शोभायात्रा में लग रहे गणपति बप्पा मोरया के  जयकारों से कस्बा गुंजायमान हो उठा। दस दिवसीय चलने वाले इस गणेशोत्सव में दोनों समय आरती व प्रसाद का वितरण होगा और अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा के जल विसर्जन के साथ पर्व का समापन होगा। रामजानकी पटवा मंदिर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने आयोजन किया है।

चतुर्थी पर चंद्र दर्शन निषेध

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन चन्द्रमा का दर्शन करना वर्जित माना जाता है।पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन चन्द्रमा को देखने पर चोरी या झूठा कलंक लगने का दोष लगता है।

इस अवसर पर संतोष तिवारी,हेमंत शर्मा, अशोक शर्मा, पुरुषोत्तम गर्ग,प्रदीप गर्ग मोला,अजय गर्ग,मनोज महावर,प्रदीप शर्मा,सागर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, वीरेंद्र वर्मा,दीपक सिंघल, गोविंद बंसल,विनोद कुमार,पुरूषोत्तम अग्रवाल,सनी अग्रवाल,अभय गोयल, संदीप चौहान,सुनील निषाद,राजीव खत्री, कविता गोयल,अनीता महावर,नीतू महावर,माही गर्ग,मंजू अग्रवाल सहित तमाम महिला पुरुष और बच्चें शामिल रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post