डॉक्टर अरुण कुमार तिवारी
सिंगाही लखीमपुर खीरी। कस्बे में मौसम बदलते ही वायरल फीवर ने रफ्तार पकड़ ली है। सरकारी और निजी अस्पतालों में तेज बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
चिकित्सकों के मुताबिक इस बार वायरल ठीक होने में 5 से 7 दिन लग रहे हैं, जबकि कई मरीजों में सूखी खांसी 15 दिन से भी ज्यादा बनी रह रही है।
कस्बे के एमडी (इंडिया मेडिसिन) डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि इस समय आ रहे 70 फीसदी मरीजों में तेज बुखार के साथ सिरदर्द और मांसपेशियों में तेज दर्द की शिकायत है। इसके साथ ही टाइफाइड और पीलिया के मामले भी बढ़े हैं। मौसम बदलने पर ठंडी चीजें, खुले में बना और दूषित भोजन खाने से बचें। बुखार, गले में खराश, बदन दर्द होने पर पैरासिटामॉल ली जा सकती है, लेकिन खुद से कोई अन्य दवा न लें।
अगर 48 घंटे में आराम न मिले तो तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलें।लिवर, हृदय रोग, डायबिटीज, हाई बीपी या किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग बुखार को हल्के में न लें और सीधे डॉक्टर से इलाज कराएं।
एक से दूसरे में तेजी से फैल रहा है
उन्होंने बताया है कि घर में एक व्यक्ति को वायरल होने पर 24 से 48 घंटे के भीतर दूसरा सदस्य भी चपेट में आ रहा है। ऐसे में मरीज खुद को 2-3 दिन के लिए परिवार से दूरी बनाए रखे और खुद को क्वारंटीन करे।
बचाव के लिए इन बातों का ध्यान रखें:
- फ़ीवर होने पर गर्म पानी के में गिलोय को उबाल कर पिये।
- जुकाम-खांसी होने पर मास्क जरूर लगाएं और हाथों को बार-बार साबुन से धोएं।
- गंदे हाथों से आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
- गले में खराश होने पर गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर गरारे करें।
- सीने में जकड़न होने पर सुबह-शाम गर्म पानी की भाप लें।

Post a Comment