Top News

सिंगाही में पुलिस को सफलता - भाजपा नेता के खेत से चोरी 5 HP मोटर बरामद

 

सिंगाही खीरी। नौ दिन पूर्व चोरी हूई भाजपा के सेक्टर संयोजक की मोटर पुलिस ने बरामद कर चोरों को जेल भेज दिया है। गौरतलब है सिंगाही भेड़ौरा से भाजपा के सेक्टर संयोजक रामचंद्र जायसवाल के खेत में लगी सिंचाई करने वाली पांच हार्स पावर की मोटर 4/5 सितंबर की रात को चोरी हो गई थी। जिसका मुकदमा रामचंद्र जायसवाल की ओर से दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मोटर की तलाश शुरू कर दी और मुखबिरों के माध्यम से चोरों का पता लगाकर मोटर बरामद कर चोरी बोरिंग से मोटर चोर कर ले जाने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post