Top News

नशामुक्त भारत के संदेश के साथ एबलान पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता युवाओं ने लगाई 5 किलोमीटर की दौड़


निघासन -खीरी- नशा मुक्ति भारत के संदेश के साथ एबलान पब्लिक स्कूल में पांच किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें तमाम युवाओं ने भाग लिया यह अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मैराथन का आयोजन किया गया इस मैराथन में क्षेत्र के सैकड़ो युवाओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग कर स्वस्थ जीवन और नशे से दूर रहने का संदेश दिया । मैराथन में युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ लगाई, दौड़ पूरी करने वाले प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि सील्ड मेडल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया । इसके अलावा मैराथन में शामिल सभी युवाओं को मेडल और सम्मान पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्रीमान आजाद , मा० खण्ड संघचालक प्रेम सोनी , खंड कार्यवाह  जितेंद्र ,खंड प्रचारक योगेंद्र  , जिला सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख रामनिवास , शारीरिक प्रमुख  प्रभाकर  , देवेन्द्र पाण्डेय ,गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी  विनोद सिंह ,राजीव पाण्डेय ,राजीव तूफानी , अजीत  , रामेश्वर प्रसाद , विमल मिश्रा , सहित सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा विभिन्न क्षेत्रों व दूर दराज से भारी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर तथा सील्ड एवं प्रतिभागी सम्मान पत्र और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया, वक्ताओं ने युवाओं से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने तथा नशे जैसे सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आवाहन किया ।युवाओं को खेल स्वास्थ्य से जुड़ने का संदेश भी दिया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post