सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। रविवार को कस्बे के एमके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह की ओर से आई हेल्थ केयर के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने करीब 20 मरीजों की आंखों की जांच की।
जांच के बाद 10 मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए सीतापुर भेजा गया। मरीजों की जांच के साथ ही उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए निखिल सिंह ने बताया कि क्षेत्र की जनता की समस्या को देखते हुए सीतापुर अस्पताल की ओर से नेत्र जांच शिविर लगाया गया था। इसमें मरीजों की नि:शुल्क जांच की गई। जांच में ऑपरेशन के लिए चयनित 10 मरीजों का सीतापुर अस्पताल में नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

Post a Comment