Top News

घर में घुसकर तेंदुआ उठा ले गया बकरी मचा हड़कंप इंसानी जिंदगी खतरे में

बेलरायां खीरी-- रात में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव में बाघ आया बाघ आया का हल्ला मच गया देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई लोग लाठी डंडा लेकर भीड़ गणेश के घर पहुंचीं मालूम हुआ कि बाघ एक बकरी को उठा ले गया जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया।

घटना बीती शनिवार की रात दो बजे की है गणेश की पत्नी बुधनी के बताएनुसार रात में अचानक उनके पालतू मवेशी जो घर में बंधे हुए थे चिल्लाने लगे आवाज सुनकर वो बकरियों की तरफ गई तो देखा कि एक बकरी को बाघ उठा कर ले गया बुधनी हल्ला मचाने लगी आवाज सुनकर घर वाले कुछ समझ पाते वो लोग भी हल्ला करने लगे बाघ के घर में घुसने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया किसी तरह रात जागकर बिताई सुबह वन विभाग की टीम में वन दरोगा इसरार हुसैन वन्य जीव रक्षक दीपेन्द्र सिंह,वन कर्मी संदीप कुमार,जावेद खां,मुन्ना लाल,छंगा लाल मौके पर पहुंचे ग्रामीणों संग जब आसपास की झाड़ियों को देखा तो बकरी का अधखाया शव मिल गया जिसे पीएम के लिए भेजने की बात कहीं वन दरोगा इसरार हुसैन ने फिंगर प्रिंट को देखकर तेंदुआ होने की पुष्टि करते हुए मुआवजा के जरूरी दस्तावेज तैयार कर मुआवजा दिलाने की बात कही।वहीं ग्रामीणों का मानना है कि जब तेंदुआ घर में घुसकर पालतू मवेशी को उठा सकता है तो छोटे बच्चों पर भी हमलावर हो सकता है जिससे लोगों की सांसे थमीं हुई है।ग्रामीणों की वन विभाग से मांग है कि पिंजरा लगवाकर तेंदुएं को पकड़कर जंगल उसके प्राकृतिक आवास में छोड़े।

वहीं इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को सचेत करते हुए कहा कि लोगों को होशियार रहने की जरूरत है जिस स्थान पर बकरी का अधखाया शव मिला था उस जगह पर दुबारा तेंदुआ आ सकता है।

वन विभाग की टीम को मानिटरिंग पर लगा दिया गया है।

उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार पिंजरा लगाने की भी बात कही।

Post a Comment

Previous Post Next Post