Top News

चारा लेने जा रहे किसान पर मगरमच्छ का हमला, बाल-बाल बची जान झील में मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत

 


निघासन (लखीमपुर खीरी)। रविवार को दक्षिण निघासन खीरी रेंज के करदहिया गांव में चारा लेने जा रहे किसान पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। किसान ने किसी तरह पानी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

करदहिया निवासी सूरज प्रसाद (50) पुत्र मंगू रविवार को गांव के पश्चिम स्थित झील को पार कर चारा लेने जा रहे थे। जैसे ही वह झील के पानी में उतरे, वहां मौजूद मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले से घबराए सूरज प्रसाद किसी तरह पानी से बाहर भागे और अपनी जान बचाई। इसके बाद उसे निघासन सीएचसी ले जाकर इलाज कराया गया।

ग्रामीणों के मुताबिक, जिस झील में मगरमच्छ मौजूद है, वह गांव के घरों से सटी हुई है। ऐसे में ग्रामीणों और खासकर बच्चों के झील के आसपास जाने का खतरा बना हुआ है। मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है। वहीं सूचना के बाद उत्तर खीरी निघासन रेंज वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और गांव के लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

रिपोर्ट: ब्लाक प्रभारी मोबीन अहमद

Post a Comment

Previous Post Next Post