घटना स्थल पर मौजूद भीड़
बेलरायां लखीमपुर खीरी। गुलरिया पत्थर शाह के महतिन टांडा गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,हत्या किए जाने की आशंका के चलते परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। गांव में पुलिस बल तैनात है।
गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव का ही राजू पुत्र मन्नू, उम्र करीब 32 वर्ष, उसकी बेटी सुमन के साथ करीब ढाई साल से लखीमपुर में रह रहा था। रक्षाबंधन पर राजू बच्चों के साथ अपने घर आया था। वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे घर से भगा दिया गया था।
गांव में तैनात पुलिस
परिजनों के अनुसार गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि गांव के बाहर उसकी बेटी का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि शव के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है।
परिजनों का कहना है कि वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें कोतवाली भेज दिया। आरोप यह भी है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय परिवार के किसी सदस्य को साथ नहीं जाने दिया गया। मृतक सुमन के दो बच्चे हैं जो कि नवभारत स्कूल में पढ़ते है।
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। गांव में सीओ ने अन्तिम संस्कार को लेकर परिजनों से मुलाकात की लेकिन परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


Post a Comment