Top News

संकट में सहारा: निघासन के बाढ़ग्रस्त गांव में सीए अंशुल दीक्षित ने वितरित की राहत सामग्री



 

निघासन खीरी। तहसील क्षेत्र के सिसवारा गदियाना गांव में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए भाजपा नेता सीए अंशुल दीक्षित आगे आए। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को करीब से जाना। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित कर संकट की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों के सामने खाद्यान्न सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में राशन किट मिलने से पीड़ित परिवारों को कुछ राहत मिली। सीए अंशुल दीक्षित ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वह हर संभव मदद का प्रयास करते रहेंगे। राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ पीड़ित परिवारों ने सीए अंशुल दीक्षित का आभार जताया और उनके सहयोग की सराहना की।



Post a Comment

Previous Post Next Post