Top News

श्रीराणी सती दादी का भादव अमावस्या उत्सव धूमधाम से मनाया गया

 

तिकुनियां-खीरी। श्रीराणी सती दादी का भादव अमावस्या उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंगल पाठ,चुनरी उत्सव, महाआरती, दादी रसोई सहित आदि कार्यक्रम भी हुए। मंगल पाठ का वाचन गोरखपुर से आए राज पांडे ने किया।

शुक्रवार को सुबह पीपल मंदिर पर श्रीराणी सती दादी का भादव अमावस्या उत्सव मनाया गया। पंडित संतोष तिवारी ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा अर्चना कराई। व्यापारी अशोक गोयल ने सपत्नीक श्रीराणी सती दादी के सिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चुनरी व मुकुट धारण किया। कार्यक्रम में मंगल पाठ का वाचन गोरखपुर से आए राज पांडे ने किया। इसके बाद  महाआरती और दादी रसोई का कार्यक्रम हुआ। दादी रसोई में कस्बे सहित आसपास के भक्तों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में डीपी गोयल,मनोज महावर,आशीष अग्रवाल, अजय गर्ग चीनी वाले,सनी अग्रवाल,सागर अग्रवाल, राजेश सेन,राजीव अग्रवाल,पंकज मिश्र, प्रदीप गर्ग,मनोज सिंघल, सीमा गोयल,नीतू महावर,रेखा गर्ग,नीतू गोयल,शिवांगी अग्रवाल,ममता मित्तल,बंदना सिंह,शिवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post